Home अपराध राजिम-अभनपुर मार्ग पर दिनदहाड़े चली गोली, एक युवक गंभीर रूप से घायल…

राजिम-अभनपुर मार्ग पर दिनदहाड़े चली गोली, एक युवक गंभीर रूप से घायल…

287
0

नवापारा-राजिम :- नवापारा रायपुर मार्ग पर नगर से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम मानिकचौरी के पास अज्ञात युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पैर में जा लगी युवक की हालत गंभीर है उपचार हेतु उसे अस्पताल रेफर किया गया है।गोली चलने की खबर से सनसनी फैलने के बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल समेत क्राइमब्रांच के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने गोलीकांड की पुष्टि की। पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी में बताया, जिस युवक को गोली लगी है उसका नाम निखिल साहू है |

निखिल अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक में निकला था। हसदा मानिकचौरी गांव के पास निखिल और कार सवार चालक के बीच कट मारने को लेकर विवाद हो गया। कार चालक ने गाड़ी रोकने के बाद निखिल की पिटाई करनी चाही कि उसके दो दोस्त भी बीच बचाव में आ गए। बताया गया कार सवार युवक से विवाद जब गहरा गया तब उसने अपनी कार में रखे पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। एक राउंड फायर करने के बाद गोली सीधे निखिल को जा लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर गया। इधर उसके साथी किसी तरह से खुद को बचाकर वहां से कुछ दूर भाग निकले। गोली चलाने वाला चालक जब मौके से निकला तब उसके साथियों ने निखिल को संभाला।आसपास के लोगों ने युवक के पैर में कपड़ा बांधकर निकल रहे ब्लड को रोकने का प्रयास किया।

सूचना देने पर पुलिस निखिल को लेकर इलाज के लिए दौड़ी। मौके से भागने के दौरान तत्काल घेराबंदी करते हुए पुलिस ने कार चालक को रास्ते में रोक लिया। हिरासत में लेकर उसके पास से हथियार जब्त किए। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है जिस कार चालक ने गोली मारी उसका नाम विक्रमादित्य सिंहदेव बताया गया है। उसके पास मिला पिस्टल लायसेंस बताने पर दस्तावेजों की जांच चल रही है। गाड़ी व लायसेंस जब्ती करने के बाद पूछताछ चल रही है। आरोपी कालाहांडी जिला का रहने वाला है।बाहरहाल कार सवार युवकों को मुजगहन पुलिस द्वारा पकड़ लिए जाने की जानकारी मिली है। घटना के संबंध में युवकों से पूछताछ करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here