Home Uncategorized नगर में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपाई,हर...

नगर में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपाई,हर व्यक्ति तक तिरंगा पहुँचाने का प्रयास जारी…

72
0

नवापारा राजिम :- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के मुखिया नरेंद्र मोदी जी के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा पहुंचाने का कार्य लगातार नवापारा में जारी है. जिसके तहत नवापारा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के गौरव पथ की समस्त व्यापारिक संस्थानों में तिरंगा पहुंचाया। उक्त अभियान को नगर प्रभारी विजय गोयल ने कहाकि हर घर तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने की मुहीम है. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है.

इस अभियान में भी नगर के सभी लोग जुड़े इसे लेकर बड़ा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. लोगो को जागरूक करने का प्रयास जारी है. हर घर तक तिरंगा पहुंचाने का काम जारी है. निश्चित रूप से हम सभी 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराएंगे और देश की आजादी की 75 वे वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाएंगे. इस अभियान में इस अभियान के नगर प्रभारी विजय गोयल, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष परदेशी राम साहू,नवल साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, मुकुंद मेश्राम,अजीत चौधरी, चंद्रिका साहू, रेशम हुंदल, अनुज राजपूत, ऐश्वर्य गोयल, बॉबी चावला,हितेश मंडई,सचिन सचदेव, मोती साहू, चेतन साहू,रामावतार बंजारे व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here