Home राजनीति गोधन न्याय योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों...

गोधन न्याय योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों सम्मानित हुए कनक सोनी…

111
0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में आर्थिक गतिविधियों के कुशल संचालन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के तीन स्वावलंबी गौठानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इन तीनों गौठानों को 50-50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के केसरा गौठान, रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के चटौद गौठान और कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा के डोन्डे, हरनगढ़ गौठान को सम्मानित किया गया। इन तीनों गौठानों के गौठान समिति के अध्यक्ष क्रमशः कनक सोनी, तिलक वर्मा और विष्णु साहू ने अपने-अपने गौठान की तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया। दैनिक छत्तीसगढ़ की टीम ने जब ग्राम केसरा गौठान के अध्यक्ष कनक सोनी से प्रश्न पूछा की आखिर कैसे आपके गौठान ने यह उपलब्धि हासिल की तो उन्होंने बताया की ग्राम केसरा के गौठान द्वारा पूरे प्रदेश में सर्वाधिक वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन करने का रिकॉर्ड कायम किया गया है। इसके साथ ही हमारे गौठान में 30 से अधिक स्व सहायता समूह कार्यरत हैं। गोठान में बकरी पालन, मछली पालन का कार्य भी किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here