Home Uncategorized मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज…

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज…

153
0

छत्तीसगढ़ में फिर एक बार मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश का संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब बन रहा है, जिसके चलते कल से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार-मंगलवार की रात प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दो मिलीमीटर से 70 मिलीमीटर तक की बरसात हुई है। दिन में अधिकांश केंद्रों पर बरसात की गतिविधियां रुकी रहीं। सबसे अधिक 70 मिमी बरसात कटघोरा में रिकॉर्ड की गई है। रायपुर में 6.5 और माना में 10.6 मिमी बरसात हुई। मौसम विभाग ने शाम 5.30 बजे की स्थिति में जगदलपुर और अंबिकापुर में हल्की बरसात हुई है।

बता दें कि मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक प्रदेश में 20% से अधिक बरसात हो चुकी है। सामान्य तौर पर एक जून से 16 अगस्त तक 773.2 मिमी औसत बरसात होती रही है। अभी औसतन 927.1 मिलीमीटर पानी यहां बरस चुका है। प्रदेश के 17 जिलों में सामान्य से अधिक पानी बरसा है। वहीं एक जिले बीजापुर में 121% अधिक बरसात हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here