Home बड़ी खबर राजिम में कर्मचारी अधिकारी संघ की बड़ी बैठक, 22 अगस्त से करेंगे...

राजिम में कर्मचारी अधिकारी संघ की बड़ी बैठक, 22 अगस्त से करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन

304
0

राजिम :कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय इकाई के आह्वान पर राजिम विश्राम गृह में कर्मचारी अधिकारीयों की बड़ी बैठक सम्पन्न हुई है। 2 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने जा रहा है। जिसकी तैयारी के लिए आवश्यक बैठक राजिम के विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने जो 1 अगस्त से 6% महंगाई भत्ता दिया है, वह कर्मचारियों के साथ छलावा है। हमारी मांग केंद्र के समान महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता है। राज्य सरकार कर्मचारियों के जायज मांग पर गंभीर नहीं है इसलिए सर्वसम्मति से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने का फैसला लिया है। इसमें लगभग 88 मान्यता प्राप्त संगठन के कर्मचारी अधिकारी शामिल होंगे। यहां तक कि न्यायालय कर्मचारी तहसीलदार संगठन ने भी आंदोलन में जाने का फैसला लिया है। इस बैठक में सर्वसम्मति से धरना स्थल का चयन राजिम के तहसील कार्यालय प्रांगण का किया गया है। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों को आवेदन फार्म भरकर धरना प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है। इस बैठक में तहसीलदार कृष्णमूर्ति दीवान, ब्लॉक संयोजक यशवंत कुमार साहू, रायपुर संभाग के छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रतिनिधि राम नारायण मिश्रा, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव कुमार सिन्हा, राज्य कर्मचारी संघ के गुलाब देशमुख, छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुभाष शर्मा, संयुक्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष नेतराम साहू, नरेश कुमार साहू, मनोज कुमार शर्मा, पशु चिकित्सक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार ध्रुव, शिक्षक फेडरेशन के सचिव शोभा राम साहू, तुलसीराम धनकर, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के.आर. ध्रुव, चतुर्थ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डी.के.यादव, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डी.आर. साहू सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here