Home राजनीति पूर्व CM रमन ने कहा – एक ही परिवार का राज चलेगा,...

पूर्व CM रमन ने कहा – एक ही परिवार का राज चलेगा, छोटे कार्यकर्ता का भी रखे ध्यान…

68
0

पूर्व मुख्यमंत्री और BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि संसदीय बोर्ड में सदस्य राज्य के अनुसार नहीं केंद्र के अनुसार बनाए जाते हैं। इस बोर्ड में 11 सदस्य होते हैं। उन्होंने कहा भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ बीजेपी की ज्यादा चिंता है। वह अपनी पार्टी की चिंता करें। जिसमें, 28 साल से एक ही महिला (सोनिया गांधी) अध्यक्ष बनी हुई है। BJP संसदीय बोर्ड में छत्तीसगढ़ से एक भी नाम नहीं होने को लेकर मुख्यमंत्री के बयान के बाद डॉ. रमन जवाब दे रहे थे।

दुर्ग भाजपा कार्यालय में गुरुवार शाम पार्टी की संभाग स्तरीय बैठक के बाद पूर्व CM रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एक परिवार का राज है। यह बीजेपी है जो छोटे से छोटा कार्यकर्ता को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका देती है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान राज्य की भूपेश सरकार को नीतियों पर घेरने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। हाल ही में बीजेपी के द्वारा संसदीय बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ से एक भी नेता का नाम नहीं है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम भी इस बार संसदीय बोर्ड से काट दिया गया है।

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव का दुर्ग जिले में पहली बार आगमन होने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच जा रही है। जनता को केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में बता रही है। उन्होंने कहा जनता राज्य सरकार की कथनी और करनी को जान चुकी है। 2023 का विधानसभा चुनाव जीतकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here