Home समस्या सड़क न बनने के कारण गॉव वालों ने किया चक्का जाम,लम्बे समय...

सड़क न बनने के कारण गॉव वालों ने किया चक्का जाम,लम्बे समय से शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा था समाधान…

52
0

महासमुंद :बारिश होते ही रास्तों की हालत ख़राब हो जाती है| एक तरफ जहाँ सरकार बड़े बड़े दावें करती है तो वही कीचड़ और गद्दों से आम जनता का हाल बेहाल हो जाता है| ऐसा की एक मामला पिथौरा से निकला कर अब सामने आया है| बता दें की मिली जानकारी के अनुसार स्कूल जाने का रास्ता बरसात के दिनों में कीचड़ से सन जाता है इसको लेकर अब छात्रों और पालकों में आक्रोश दिखाई दे रहा है| अब इन सब मुसीबतों से तंग आकर बच्चों ने अपने माता पिता के साथ सड़कों पर बैठ चक्काजाम कर दिया है|


शिकायत के बाद भी समस्या के दूर नहीं होने से आक्रोशित बच्चों ने माता-पिता के साथ चक्काजाम कर दिया है| आंदोलन की जानकारी मिलते ही सांकरा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तहसीलदार ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं|

क्या है ग्रामीणों का कहना ?
आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन का लम्बे समय से ध्यान आकर्षित करने के साथ हल करने की मांग कर रहे थे| साथ ही साथ उन्हने कहा की अधिकारी ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक समस्या दूर नहीं हो पाई है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here