Home मौसम छत्तीसगढ़ : फिर बरसेंगे झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

छत्तीसगढ़ : फिर बरसेंगे झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

84
0

रायपुर । मानसून द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के संभावना हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब भारी वर्षा की संभावना बहुत कम है। शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान नवा रायपुर मेें 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही राजधानी रायपुर के कुछ इलाके में सुबह से ही बारिश हो रही है.



आंशिक बादल छाने व हवा चलने की वजह से शुक्रवार और शनिवार की तुलना में उमस से थोड़ी राहत मिली। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हुई। बलरामपुर मेें सात सेेंटीमीटर, पेंड्रा रोड मेें तीन, दुलदुला-प्रतापुर मेें दो-दो सेमी वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून के समय से पहले विदाई होने की संभावना है। इसके चलते अब कोई मजबूत सिस्टम भी नहीं बन पा रहा है।


रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा

रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here