Home अपराध हैवानियत की सारी हदे पार, 12 साल के लड़के के साथ 4...

हैवानियत की सारी हदे पार, 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने किया रेप, पुलिस को जारी किया नोटिस…

96
0

पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इसके बाद भी क्राइम की वारदातें नहीं थम रही हैं। नया मामला दिल्ली का है। यहां एक 12 साल के लड़के के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेलमपुर इलाके में 4 लोगों ने बच्चे के साथ पहले सामूहिक दुष्कृत्य किया। फिर उसकी लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई भी की।

मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया और कहा- ‘दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह से गैंगरेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। हमारी टीम ने मामले में FIR दर्ज करवाई। 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं।’

बाद में आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं और लड़के के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले में दिल्ली महिला आयोग ने जानकारी शेयर की है और पुलिस से 4 दिन में पूरी जानकारी तलब की है।

दिल्ली महिला आयोग ने कहा कि पुलिस को डेडलाइन भी दी है। जिसमें कहा है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए 28 सितंबर तक मांगी गई सूचना उपलब्ध करवाई जाए। स्वाति मालीवाल ने पीड़ित बच्चे के अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीर भी शेयर की है। स्वाति ने नोटिस में लिखा- ‘दिल्ली महिला आयोग को एक महिला की शिकायत मिली है, जिसने बताया है कि उसके 12 साल के बेटे का दिल्ली के सेलमपुर में बेरहमी से यौन उत्पीड़न किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसके बच्चे के साथ 18 सितंबर को 4 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट्स में एक रॉड भी डाली। उन्होंने उसे ईंटों और डंडों से भी बेरहमी से पीटा। बच्चे ने 22 सितंबर को अपने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद माता-पिता ने तुरंत दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here