Home घटना हत्या या आत्महत्या : पंखे से लटके मिली 30 वर्षीय मॉडल की...

हत्या या आत्महत्या : पंखे से लटके मिली 30 वर्षीय मॉडल की लाश, पास से मिला सुसाइट नोट…

82
0

नई दिल्ली। Suicide मुंबई के अंधेरी इलाके चार बंगला क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मॉडल ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची वर्साेवा पुलिस ने मॉडल के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच में लिया है।

बता दें कि मॉडल का नाम अकांक्षा मोहन 30 वर्ष है। वह लोखंडवाला की यमुना नगर सोसायटी में रहती थी। बताया जाता है कि अकांक्षा बुधवार के दोपहर करीब 1 बजे होटल में चेक इन किया था। वहीं रात को खाने ऑडर भी दिया था। बताया जाता है कि होटल का वेटर रूम की घंटी बजा रहा था। उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन रूम नहीं खुला।

जिसके बाद वेटर ने इसकी जानकारी होटल के मैनेजर को दी। मैनेजर ने पुलिस को कॉल किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मैनेजर ने मास्टर चाबी से रूम को खोला, तो देखा कि मॉडल ने सिलिंग पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मृतिका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here