Home Uncategorized अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का 8वां राष्ट्रीय महाधिवेशन बेंगलुरु में सम्पन्न…

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का 8वां राष्ट्रीय महाधिवेशन बेंगलुरु में सम्पन्न…

454
0

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा एवं संभागीय उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के त्रिदिवसीय 8वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चेन्ननहल्ली बेंगलुरु में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसन्दी से कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई ने ” इंडिया से भारत की ओर ” विषय पर अपने उद्धबोधन में कहा कि वर्तमान में ऑनलाइन शिक्षा से ज्ञान तो दिया जा सकता है किंतु चरित्र एवं व्यक्तित्व निर्माण केवल ऑफलाइन शिक्षा से ही सम्भव है। शिक्षक एवं छात्र के प्रत्यक्ष सम्बन्ध (ऑफ लाइन शिक्षा) से ही ज्ञान के साथ-साथ चरित्र निर्माण एवं देश प्रेम का भाव जागृत किया जाना संम्भव है। उन्होंने कहाँ कि विश्व के अधिकांश देश भारत से अच्छे डॉक्टर, अच्छे नर्स, अच्छे वैज्ञानिक, अच्छे शिक्षक की चाहत रखते है। क्योंकि उनको ज्ञात है कि भारत विश्व में एक मात्र ऐसा देश है जो शिक्षा के साथ चरित्र एवं व्यक्तित्व निर्माण के प्रति सदैव सजग रहता हैं।


अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के त्रिदिवसीय महाधिवेशन में मुख्य रूप से राष्ट्र हित मे शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक ,शिक्षक हित में समाज सहित नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सार्थक क्रियान्वयन हेतु विद्यालय को आवश्यक भौतिकीय एवं मानवीय संसाधन उपलब्ध कराए जाने पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। साथ ही यह भी ध्यानाकर्षण किया गया कि उपरोक्त आवश्यक संसाधन के अभाव में NEP 2020 के लक्ष्य की प्राप्ति सम्भव नही है। अधिवेशन के अंतिम सत्र में शिक्षा एवं शिक्षक की समस्याओं सहित सम्पूर्ण देश मे सातवें वेतन आयोग की सिफारिश, शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना, शिक्षकों की नियमित नियुक्ति, पदोन्नति, शिक्षकों की सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष किये जाने सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार से पहल करने हेतु मांग पत्र सौपे जाने का निर्णय लिया गया।
महाधिवेशन में छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश भर से कुल 28 राज्य एवं 150 विश्वविद्यालयों से लगभग 3500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा प्रान्तीय महामंत्री उमेश गिरी गोस्वमी, शंकर दयाल साव, अशोक गुप्ता, सुनील नायक, गोविंद सोनी, मोहित वर्मा, अवध राम वर्मा, रेखराम धुव्र, उपेंद्र कुमार देशलहरे, भुखन लाल चंद्राकर, अशोक कुमार साहू, पुनऊ राम निर्मलकर, पोखन राम साहू, ऋषि पटेल सहित कुल 38 शिक्षक छत्तीसगढ़ राज्य से प्रतिनिधि के रूप में सम्मलित हुए।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here