Home Uncategorized पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर चल रहा विवाद, जाने क्या है पूरा...

पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर चल रहा विवाद, जाने क्या है पूरा मामला …

185
0

इंदौर। Pt Pradeep Mishra Shiv Mahapuran Katha : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पंडित प्रदीप मिश्रा का शिवमहापुराण कथा का आयोजन होने वाला है। इससे पहले ही विवाद गहरा गया है। दरअसल यह विवाद आयोजन को लेकर नहीं बल्कि निगम कर्मचारियों की हरकतों को लेकर है। बताया जा रहा है कि निगम कर्मचारियों ने बिना किसी सूचना के शहर में लगे पंडित प्रदीप मिश्रा के पोस्टर को हटा दिया।



इस कार्रवाई से भड़के कांग्रेस MLA संजय शुक्ला के समर्थकों (Pt Pradeep Mishra Shiv Mahapuran Katha) ने जमकर विरोध जताया है। बता दें कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला शिवमहपुराण की कथा का आयोजन करवा रहे हैं। इसके प्रचार प्रसार के लिए शहरभर में पोस्टर लगवाए हैं। लेकिन निगम कर्मचारियों ने आज हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कांग्रेस विधायक के समर्थकों के बीच विवाद हो गया


Pt Pradeep Mishra Shiv Mahapuran Katha : जब यह बात विधायक को पता चली तो मौके पर नगर निगम पहुंचे। वहीं निगम की कार्रवाई का विरोध जताया। हालांकि बाद में मामले को शांत करा लिया गया। कांग्रेसियों का कहना है कि धार्मिक अयोजन को लेकर शहर में प्रचार-प्रचार किया जा रहा है। लेकिन आयोजन की समाप्ती से पहले ही निगम कर्मचारियों ने पोस्टर को हटाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here