Home bollywood सहदेव दिर्दो को मिला बॉलीवुड से ऑफर, इस फ़िल्म में निभाएंगे बचपन...

सहदेव दिर्दो को मिला बॉलीवुड से ऑफर, इस फ़िल्म में निभाएंगे बचपन का रोल …

174
0

रायपुर। छत्तीसढ़ के सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) को छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश जानता है। ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ (Bachpan ka Pyar Mera Bhul Nahi Jana Re) गाना गाकर सोशल मीडिया में धूम मचाने वाले सहदेव दिरदो के साथ मशहूर रैपर बादशाह ने भी गाना बनाया। अब सहदेव को बॉलीवुड से ऑफर आना शुरू हो गया है। जल्द ही सहदेव दिरदो बॉलीवुड फिल्म में एक मशहूर अभिनेता के बचपन का रोल निभाएंगे।

शबरी के मोहन’ में सहदेव की एक्टिंग
आपको बता दें कि, सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) को बॉलीवुड की एक फिल्म में काम करने के लिए कॉल आ गया है। सहदेव बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव के बचपन का रोल (Childhood role of Rajpal Yadav) निभाएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम ‘शबरी के मोहन’ (Shabri ke Mohan Film) है। छ्त्तीसगढ़ में भी इस फिल्म की शूटिंग होगी।
अभी क्या कर रहा है सहदेव?
सहदेव दिरदो अभी बस्तर के आदेश्वर एकेडमी (Adeshwar Academy) में कक्षा 8वीं में पढ़ाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि, उनकी देख भाल करने वाले पिंटू मानिकपुरी के पास मुंबई से एक कॉल आया था।

उन्होंने पिंटू को बताया कि, एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की फिल्म शबरी की शूटिंग छत्तीसगढ़ के कवर्धा समेत आस-पास के कुछ इलाकों में होनी है। इस फिल्म में राजपाल यादव के बचपन का रोल अदा करने सहदेव को ऑफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here