Home छत्तीसगढ़ शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ वाद-विवाद प्रतियोगिता…

शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ वाद-विवाद प्रतियोगिता…

71
0

राजिम। धर्म नगरी राजिम नगर के शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था राजनीति में महिलाओं की भागीदारी । इस विषय पर सर्वप्रथम एम ए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी नंदनी साहू ने पक्ष में तर्क रखते हुए कहा कि महिलाओं को जरूर राजनीति में भाग लेना चाहिए। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से ही हमारा देश मजबूत बनेगा और महिलाओं का कल्याण होगा। इसके विपरीत एम ए प्रथम सेम की छात्रा इंद्राणी साहू ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में नहीं आना चाहिए क्योंकि महिलाएं घर और बाहर दोनों जगह काम करने से बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर बात में महिलाओं को पुरुषों की सहायता की आवश्यकता पड़ती है। इसके प्रत्युत्तर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा स्वर्ण लता साहू ने कहा कि जो महिलाएं घर परिवार संभाल सकती हैं वह पूरे देश को भी संभाल सकती हैं इसलिए महिलाओं को अवश्य ही राजनीति में आना चाहिए। एम ए प्रथम सेमेस्टर राजनीति के छात्र अजय ने कहा कि महिलाएं राजनीति में जरूर आती हैं लेकिन हर बात में उन्हें सहायता की आवश्यकता पड़ती है अकेले ही निर्णय लेने में और बहुत सारे कार्यों को करने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार राजनीति में सिर्फ महिला होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। इसी प्रकार कुमारी मनीषा साहू ,कुमारी काजल साहू, ममता निषाद ,धनेश्वरी व अन्य छात्रों ने अपने अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में बहुत ही उत्साह छात्र-छात्राओं में देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here