Home other भगवान श्रीराम के ननिहाल आया हूं, इसलिए जय श्रीराम कहकर बात की...

भगवान श्रीराम के ननिहाल आया हूं, इसलिए जय श्रीराम कहकर बात की शुरुआत करना चाहता हूं- अमित शाह…

115
0

छत्तीसगढ़ के कोरबा दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने मंच पर आते ही स्पष्ट कर दिया कि यह चुनावी जनसभा है। वह विधानसभा और लोकसभा चुनावों की बात करने आए हैं। उन्होंने जनता से भी पूछा कि, राज्य सरकार बदलनी है, या नहीं बदलनी? अगर बदलनी है तो बोलिए भारत माता की जय।
छत्तीसगढ़ के कोरबा दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, इस बात का प्रयास है कि 2024 के पहले देश नक्सलवाद से मुक्त हो। कांग्रेस के शासन में 2009 में 2258 घटनाएं होती थीं, 2021 में यह घटकर 509 रह गई हैं। भाजपा सरकार ने बंदूक का जवाब बंदूक से दिया है। हम विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि, भगवान श्रीराम की ननिहाल आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने ने मंच से श्री राम के जयकारे लगवाए।

भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार बढ़ाया
गृहमंत्री अमित शाह ने भूपेश बघेल सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल जी हमारे काम की राज्य में लंबी सूची है। कोरबा वाले आपसे पूछेंगे कि पांच साल में क्या किया। फिर गृहमंत्री ने कहा कि, ऐसा नहीं कि भूपेश बघेल सरकार ने कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार बढ़ाने, दुष्कर्म बढ़ाने, आदिवासियों के जंगल कम करने काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। भूपेश सरकार और उनकी पार्टी ने जनजातीय समाज के लिए क्या किया, इसका जवाब छत्तीसगढ़ के आदिवासी भाई-बहन मांग रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here