जगदलपुर। CG school timing change: छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रही ठंड की वजह से स्कूल प्रभावित हो रहे है। वहीं बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर शिक्षा विभाग छात्रहित में फैसले ले रहे है।
ठंड की वजह से जगदलपुर मंे भी स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। ये बदलाव 31 जनवरी तक के लिए किया गा है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में अब कक्षाएं सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक लगंेगी। वहीं दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाओं में दूसरी पाली 12.45 से 4.15 तक होगा। एक पाली में सोमवार से शनिवार तक कक्षाएं 10.30 से 3.30 बजे तक लगेंगी।









