Home other आज चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, बस करना होगा ये उपाय…

आज चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, बस करना होगा ये उपाय…

106
0

नई दिल्ली। Horoscope Today 15 Jan 2023 आज रविवार है और रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित हैं। आज के दिन सूर्य को प्रसन्न कर सभी राशि के जातक अपने बिगड़े काम को बना सकते हैं। वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में 12 का वर्णन किया गया है। सभी राशियों का स्वामी ग्रह होता हैं। इन ग्रहों के परिवर्तन के अनुसार ही राशिफल का आंकलन किया जाता हैं। रविवार के दिन सभी राशिवालों को सुबह जल्दी स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। जाने अपने राशि का हाल…


मेष राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। आपस में किसी तरह की कोई परेशानी न आए, इस बात का ध्यान रखिए। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काल भैरव के दर्शन करें व उन्हें प्रणाम करें। शुभ होगा।


वृषभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अभी भी मध्यम है। व्यापार भी ठीक चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।


मिथुन राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक चल रहा है। काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि- भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके सीने में भी विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।


सिंह राशि- घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान व व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।


कन्या राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति है। व्यापारिक दृष्टिकोण में आपका रुक-रुक काम चलता रहेगा। सफेद वस्तु पास रखें, शुभ होगा।


तुला राशि- स्वास्थ्य नरम गरम दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करती रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा परेशान करेगा। अज्ञात भय परेशान रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पार्टनरशिप की चीजों को शांत होकर निपटाएं। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। अचानक धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन धन लाभ के मार्ग का ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। नए व्यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य ठीक है लेकिन सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी हो चुकी है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- अपमानित होने का भय है। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य सुधार की ओर जा रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करें।

मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here