Home other बटुका गुरु पूजन कर श्रद्धालुओं ने किया भोजन,11000 पार्थिव शिवलिंग का किया...

बटुका गुरु पूजन कर श्रद्धालुओं ने किया भोजन,
11000 पार्थिव शिवलिंग का किया निर्माण…

74
0



राजिम। ब्रम्हचर्य आश्रम समिति राजिम द्वारा स्वामी अमृतानंद सरस्वती पवन दीवान की स्मृति राजिम में विश्व कल्याण एवं धर्म संस्कृति, जागराण हेतु पंच दिवसीय श्री रूद्रचण्डी पाठात्मक महायज्ञ का शुभारंभ ब्रम्हचर्य आश्रम में प्रातः समिति के उपाध्यक्ष अरूण दीवान, अर्जुन नयन, कन्हैया महाराज, नूतन तिवारी, रोशन शास्त्री, चुड़ामणी पांडे समस्त आश्रम के शिष्य जनों सहित दीवान की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रातः 6ः30 बजे अरूण दीवान उपाध्यक्ष सहित सभी जनों ने समाधि स्थल पर श्रीफल पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उक्त जानकारी ब्रम्हचर्य आश्रम न्यास समिति के सचिव अनिल तिवारी ने दी। इस दौरान यजमान युवराज शर्मा धमनी ने चारों कोने में विराजित प्रथम पूजा कर चतुर्थ अग्नेय कोण से आरंभ की। इस दौरान यजमान के समस्त बटुक ग्रामीणों सहित पाठ आरंभ किया। लगभग प्रतिदिन 11000 से अधिक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रहें है।

दोपहर 3ः00 बजे समस्त उपस्थित जनों ने महारूद्राअभिषेक किया। लगातार चल रहें। रूद्रचण्डी पाठात्मक महायज्ञ में भक्तजन शामिल हो रहें है।
संध्या 3ः00 बजे रूद्राअभिषेक मंदरस, घी, गन्नारस, पंचधारा से अनुष्ठान को संपन्न किया। इस अवसर पर नारायण मिश्रा, कन्हैया तिवारी, पुरूषोत्तम मिश्रा, विजय शर्मा, दिलेश्वर, संतोष शर्मा, कंचन तिवारी सहिम समस्त श्रध्दालुओं ने हिस्सा लिया। अंत में सभी उपस्थित श्रध्दालुओं को भोजन प्रसादी वितरण किया गया। आज प्रातः कृष्ण कुमार पुरानिक सहित बटुकागुरू पादुका पूजन कर लगभग 200 से 300 श्रध्दालुओं को भोजन कराया गया। भारी संख्या में श्रध्दालुओं ने पवन दीवान की समाधि में पुष्प अर्पण कर बड़ी उत्साह के साथ दीवान की पुण्य तिथि मनाई गयी। इस आयोजन में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहें है। ब्रम्हचर्य आश्रम में श्रध्दालुओं की भीड़ लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here