Home Uncategorized प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत हुए डाॅ...

प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत हुए डाॅ मुन्ना लाल देवदास

80
0

राजिम। प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ का पाँचवा स्थापना दिवस महा पंचायत भोपाल के पालिटेक्निक कालेज के सामने मानस भवन में आयोजित किया गया। जिसमें देश के 12 राज्यों एवं मध्य प्रदेश के 52 जिलों के वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के बहुमुखी प्रतिभा के धनी राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक साहित्यकार,गीतकार,वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर, समाजसेवी डाॅ मुन्ना लाल देवदास को प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया गया और पत्रकार कल्याण संघ के ऊर्जावान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया एवं पदाधिकारियों द्वारा डाॅ देवदास का गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान किया गया।

पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के चतुर्थ आधार स्तंभ पत्रकार के हितों और सुरक्षा संबंधी संघ की विभिन्न माँगों की जानकारी दी, साथ ही सरकार से इसे संवैधानिक स्तर पर सभी राज्यों में लागू करने की बात कही। इसी प्रकार पत्रकार महा पंचयत में आमंत्रित अतिथियों ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पत्रकारों के हितों और सुरक्षा संबंधी लिए गए निर्णय को ऐतिहासिक और अनुकरणीय कहा।
समारोह के अंत में डाॅ देवदास ने अपनी अनमोल कृति – ‘ अंतर्राष्ट्रीय संत महर्षि महेश योगी जन्मभूमि पाण्डुका ‘ मंच पर उपस्थित अतिथियों को सप्रेम भेंट की और प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत करने पर सबका हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – ” यह सम्मान निसंदेह छत्तीसगढ़ वासियों का सम्मान है। “
डाॅ देवदास को इस उपलब्धि पर पत्रकारों, साहित्यिक, सांस्कृतिक, लोक कलाकारों, मानस संघों एवं सभी वर्ग के लोगों की निरंतर बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here