Home छत्तीसगढ़ Lok Sabha Election 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय आज भी जाएंगे...

Lok Sabha Election 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय आज भी जाएंगे ओडिशा, इन जगहों पर करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

60
0

रायपुर। Lok Sabha Election 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय आज भी ओडिशा दौरे पर रहेंगे। सीएम साय कोरापुट जिले में 3 जगहों पर चुनावी सभा करेंगे। सबसे पहले लक्ष्मीपुर और पोटंगी में सभा करेंगे। इसके बाद कोरापुट में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद देर शाम रायपुर लौटेंगे।

बता दे कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव तीन दिनों के ओडिशा दौरे पर हैं। साव आज ओडिशा के नुआपड़ा का दौरा करेंगे। 7 जनसभाओं और 2 रोड शो में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव सुबह 8 बजे से रात्रि 10 तक धुआधार प्रचार प्रसार करेंगे। ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा के लिए बीजेपी का पक्ष रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here