रायपुर। छत्तीसगढ़ इस बार असामान्य और रिकॉर्डतोड़ बारिश का सामना कर रहा है। मई के अंतिम सप्ताह में पांच दिनों के भीतर 2,840 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य आंकड़ों से छह गुना अधिक है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे प्री-मानसून की जल्द शुरुआत और जलवायु परिवर्तन का प्रभाव बताया है।

समय से पहले पहुंचा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में मानसून समय से पहले पहुंच चुका है, और 8 जून तक छत्तीसगढ़ में इसकी आधिकारिक एंट्री की संभावना है — जो सामान्य समय (13 जून) से करीब 5 दिन पहले है। यह पिछले पांच वर्षों में मानसून की सबसे जल्दी दस्तक मानी जा रही है।
भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बारिश से सड़कों पर जलभराव, ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति और आकाशीय बिजली की घटनाएं सामने आई हैं। कोरबा में कक्षा 8वीं के छात्र की मौत बिजली गिरने से हो गई। अंबिकापुर में तेज बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा और कई गांवों में लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए।
तापमान में गिरावट, मौसम तेजी से बदल रहा
बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई:
25 मई को अधिकतम तापमान: 34.4°C
26 मई को घटकर रह गया: 34.1°C
पेंड्रा रोड: अधिकतम 36.3°C, न्यूनतम 23.4°C