Home छत्तीसगढ़ सिक्किम में तबाही : बारिश और भूस्खलन के चलते आर्मी कैंप पर...

सिक्किम में तबाही : बारिश और भूस्खलन के चलते आर्मी कैंप पर भारी मलबा गिरा, तीन की मौत, छह लापता

55
0

गंगटोक। पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने सिक्किम में तबाही मचा दी है। छतेन क्षेत्र में तेज बारिश और भूस्खलन के चलते एक आर्मी कैंप पर भारी मलबा गिर गया, जिससे अब तक तीन जवानों की मौत हो चुकी है और छह जवान लापता हैं।

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से तीन शव बरामद किए गए हैं, जबकि चार सैनिकों को मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लापता जवानों की तलाश में सेना और प्रशासन की टीमें चौबीसों घंटे अभियान चला रही हैं।

मंगन जिले में रेड अलर्ट, तीस्ता नदी उफान पर
राज्य सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंगन जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। तीस्ता नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है, जिससे आसपास के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

यातायात ठप, पर्यटकों को चेतावनी
भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़कों पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। मंगन के एसपी सोनम डेचु भूटिया ने पर्यटकों को फिलहाल होटलों में ही ठहरने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here