Home छत्तीसगढ़ शैलेंद्र नगर में हर घर तिरंगा अभियान: तिरंगे के सुनहरे रंगों से...

शैलेंद्र नगर में हर घर तिरंगा अभियान: तिरंगे के सुनहरे रंगों से जगमगाए घर

134
0

रायपुर: 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शैलेंद्र नगर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर अपने घरों को तिरंगे के रंगों से सजाया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा ने अपने हाथों से किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरी शंकर श्रीवास, सिविल लाइन मंडल के अध्यक्ष श्री सुनील कुकरेजा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश पंजवानी और कई अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ता सिद्धांत शर्मा ने बताया कि जब सभी कार्यकर्ता अपने घरों को तिरंगे से सजा रहे थे, तब उन्होंने प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर कुछ अलग और नया करने का विचार किया। उन्होंने पूरे घर को तिरंगे के तीन रंगों में सजाने का निर्णय लिया, जिससे उनके घर की सुंदरता और भी बढ़ गई।

इस अभियान ने शैलेंद्र नगर में एक नई ऊर्जा का संचार किया और सभी ने मिलकर देशभक्ति का जश्न मनाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here