Home मनोरंजन प्रियंका चोपड़ा ने भाभी नीलम उपाध्याय को खास अंदाज में दी जन्मदिन...

प्रियंका चोपड़ा ने भाभी नीलम उपाध्याय को खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

67
0

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आज, 6 अक्टूबर को उनकी भाभी नीलम उपाध्याय (Neelam Upadhyaya) का जन्मदिन है। इस मौके को खास बनाते हुए प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया और भाभी को खास अंदाज में बधाई दी।

प्रियंका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “हमारे परिवार की परी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आशा है कि आप ढेर सारी खुशियों और प्यार से हमेशा भरी रहेंगी।”

वीडियो की शुरुआत प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और भाभी नीलम उपाध्याय की रिसेप्शन पार्टी की फोटो से होती है। इसके बाद प्रियंका और उनके पति निक जोनस की तस्वीरें भी नजर आती हैं। इसके अलावा शादी की झलकियों के साथ प्रियंका ने नीलम और अपनी बेटी मालती की एक अनदेखी तस्वीर भी साझा की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here