रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत आज कॉलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं उनकी पत्नी डॉ सुनीता सिंह को बीएलओ द्वारा उनके शासकीय आवास पर जाकर गणना पत्र दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा, अतिरिक्त तहसीलदार राकेश देवांगन सहित बूथ लेवल ऑफिसर उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि एसआईआर की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) सौंप रहें हैं और जानकारी संकलित कर रहे हैं।
निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणना प्रपत्र भरने की अवधि 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन-09 दिसम्बर 2025, दावा-आपत्ति अवधि-09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026, सत्यापन एवं सुनवाई 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तथा अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को है। मृत, पलायन कर गए, डुप्लीकेट नामों को हटाने तथा पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।







