दिल्ली। मंत्रिमंडल ने 10 नवम्बर 2025 की शाम दिल्ली में लाल क़िले के पास कार विस्फोट आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्रिमंडल ने मृतक लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा।

मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकार किया गया प्रस्ताव:
प्रस्ताव
10 नवम्बर 2025 की शाम को लाल क़िले के पास कार विस्फोट के माध्यम से देश-विरोधी ताक़तों द्वारा जघन्य आतंकवादी घटना को अंजाम दिया गया। इस विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई और अनेक लोग घायल हुए।







