Home छत्तीसगढ़ 21 रेस्टोरेंट ढाबा पर आउटलेट नाली जाम मिलने पर जुर्माना

21 रेस्टोरेंट ढाबा पर आउटलेट नाली जाम मिलने पर जुर्माना

38
0

रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के दिशा – निर्देशन और जोन 10 प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी की उपस्थिति में जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत लालपुर चौक में नगर निगम रायपुर को प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने आर जे 21 रेस्टोरेंट ढाबा की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान प्राप्त जनशिकायत सही मिली और ढाबा की आउटलेट नाली जाम मिली और उसमें गन्दगी मिली. स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने तत्काल आर जे 21 रेस्टोरेंट ढाबा के सम्बंधित संचालक पर 10 हजार रूपये का जुर्माना भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए किया और प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया.सम्बंधित व्यवसायी को रायपुर शहर को स्वच्छ बनाने भागीदार बनने की शपथ दिलवाई गयी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here