Home खेल बेन स्टोक्स के लिए सबसे खतरनाक बने मिचेल स्टार्क, अश्विन का रिकॉर्ड...

बेन स्टोक्स के लिए सबसे खतरनाक बने मिचेल स्टार्क, अश्विन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

34
0

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम है। 120 टेस्ट मैचों में स्टोक्स 136 छक्के जड़ चुके हैं। आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ क्रीज पर टिककर खेलने की उनकी क्षमता उन्हें और भी खास बनाती है। यही वजह है कि बीते कई सालों से वह इंग्लैंड टीम की रीढ़ बने हुए हैं।

हालांकि, दुनिया के कुछ गेंदबाज ऐसे भी हैं, जिनके सामने बेन स्टोक्स बार-बार संघर्ष करते नजर आए हैं। टेस्ट क्रिकेट में स्टोक्स को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड लंबे समय तक भारत के महान स्पिनर आर अश्विन के नाम था। लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट चुका है।

5 जनवरी 2025 को ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बेन स्टोक्स को 14वीं बार आउट कर नया इतिहास रच दिया। इसके साथ ही स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में स्टोक्स को सबसे ज्यादा दफा आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here