रायपुर. रायपुर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में लो-प्रेशर वाटर सप्लाई की समस्या को दूर करने नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रांरभ किया जा रहा है। शहर के जिन इलाकों में लो-प्रेशर की समस्या आ रही है, वहां संबंधित जोन कार्यालयों के माध्यम से परीक्षण कराया जायेगा। रायपुर के सभी 70 वार्डो का निरीक्षण जल बोर्ड के अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार कर समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित कर आगामी ग्रीष्म ऋतु के पहले समाधान किया जायेगा।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 70 वार्डो में से किसी भी वार्ड में गंदे पानी की शिकायत नहीं है। विगत माह गायत्री नगर, सेल्स टैक्स कॉलोनी व पिंक सिटी कॉलोनी में गंदे पानी की शिकायत आने पर तत्काल डेमेज्ड पाइपलाइन्स (Damaged Pipelines) को सुधार कर इन क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। वर्तमान में गंदे पानी की शिकायत किसी भी जोन से प्राप्त नहीं हुई है। जोन-4 के अंतर्गत मोतीबाग, न्यू बैरनबाजार, पुराना बैरनबाजार एवं महापौर निवास में स्थित 4 ओव्हरहेड टैंकों के माध्यम से जल प्रदाय सुनिश्चित की जाती है। इन क्षेत्रों के न्यू पंचशील नगर, कटोरातालाब, मीनाक्षी ब्यूटी पार्लर के पास का क्षेत्र, महिला थाना, पुराना शांति नगर एवं ब्राह्मण पारा वार्ड के सोहागा मंदिर के पीछे वाला क्षेत्र, रामजानकी मंदिर, पटवा पारा एवं ढीमर पारा में जल प्रदाय किया जा रहा है।