Home छत्तीसगढ़ MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि, फसलों पर संकट

MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि, फसलों पर संकट

20
0

भोपाल। मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के प्रभाव से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बीते दो दिनों में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। इस असामान्य मौसम का सीधा असर गेहूं और चने की खड़ी फसलों पर पड़ा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

इन जिलों में बदला मौसम

मंगलवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, पांढुर्णा, रतलाम, उज्जैन, बालाघाट, मंडला, खंडवा, सीहोर, रायसेन, इंदौर, अनूपपुर और डिंडौरी सहित कई जिलों में मौसम ने करवट ली। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कहीं ओले भी गिरे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here