Home दिल्ली रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने गृहमंत्री अमित शाह को दिया रिसेप्शन का न्यौता

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने गृहमंत्री अमित शाह को दिया रिसेप्शन का न्यौता

16
0

मुंबई।  रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने उदयपुर में एक निजी समारोह के दौरान परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी के वचन लिए। नवविवाहित जोड़े की खूबसूरत और मनमोहक तस्वीरों से पूरा सोशल मीडिया भरा हुआ है। इस बीच, रश्मिका और विजय की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों गृहमंत्री अमित शाह अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए न्यौता देते दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आई तस्वीर में, रश्मिका और विजय को गृहमंत्री के साथ तस्वीर खिंचाते हुए देखा जा सकता है। इस मौके पर, शाह भी दोनों को गणपति की मूर्ति भेंट करते दिखाई दिए। बता दें, नवविवाहित जोड़े का रिसेप्शन 4 मार्च, 2026 को हैदराबाद में आयाेजित किया जाएगा। इसी में आमंत्रित करने के लिए दोनों, शाह से मुलाकात करने पहुंचे थे। पार्टी में फिल्म जगत, खेल और राजनीति से जुड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here