छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज छठा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विधायक विभिन्न मुद्दों पर सरकार से सवाल-जवाब करेंगे।

प्रश्नकाल के बाद अलग-अलग विभागों की वार्षिक रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कई महत्वपूर्ण विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा भी की जाएगी।
माना जा रहा है कि आज की कार्यवाही के दौरान विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर घेर सकता है, वहीं सरकार अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को सदन में पेश करेगी। बजट सत्र के इस चरण में वित्तीय प्रावधानों और विभागीय खर्चों को लेकर अहम बहस होने की संभावना है।







