Home other बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कही कांग्रेस को ये...

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कही कांग्रेस को ये बात, डॉ रमन सरकार ने छीनी सुख-चैन…

58
0

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जगदलपुर में आयोजित सभा में अपने संबोधन में कहा कि कल नारायणपुर में जो घटना हुई उससे मन दुखी हुआ। भाजपा नेताओं की हत्या ने सबको झकझोर दिया है। इस हमले का जवाब प्रजातांत्रिक तरीके से देंगे।

JP Nadda Chhattisgarh visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। जिसके बाद जेपी नड्डा भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद लाल बाग मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कल नारायणपुर में जो घटना हुई उससे मन दुखी हुआ। यहां जबसे कांग्रेस सरकार आई है, नक्सली हमले बढ़े हैं। जब रमन सिंह की सरकार थी तो सुख-चैन था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस का नाम ही छलावा है। लटकाना, भटकाना ही कांग्रेस की नीति है। कांग्रेस छलावे के लिए ही बनी है। वो लोगों को भटकाने के लिए बने हैं। कांग्रेस का काम ही है फूट डालो राजनीति करो, हम गर्व के साथ कहते हैं कि छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ तब बना, जब अटल बिहारी वाजपेयी ने पहल की। उन्होंने अपने वादे को पूरा किया। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्व CM रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को पावर कट स्टेट बनाया। दंतेवाड़ा को एजुकेशन हब बनाया, बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई हमने संचार क्रांति लाने के लिए मोबाइल और लैपटाप बांटा।

जेपी नड्डा ने कहा कि राजीव गांधी के लिए बस्तर पिकनिक स्थल था। कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। फिर जब रमन सिंह की सरकार आई, तब से विकास हुआ। जेपी नड्डा ने कहा कि जब अंधेरा होगा तभी उजाले का महत्व समझ मे आएगा ना। रमन सरकार में बहुत से काम हुए। उन्होंने कहा कि, अब समय आ गया है कि बघेल को आराम दो और भारतीय जनता पार्टी को काम दीजिए। मैं डॉक्टर रमन के माध्यम से यह बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का नाम ही छलावा है। कांग्रेस का कोई नेता यह करे तो अचरज की बात ही नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, रमन सिंह के समय में जो काम हुआ, उसे बताना चाहता हूं। उजाले का महत्व तभी समझ में आता था, जब अंधेरे में रहे हों। यहां बिजली नहीं आती थी। रमन सिंह सरकार ने छत्तीसगढ़ को पावर कट फ्री स्टेट बनाया। उन्होंने कहा कि जब रमन सिंह ने सरकार संभाली तो उस समय छत्तीसगढ़ का बजट सात हजार करोड़ का था। जब उन्होंने सरकार छोड़ी तो उस समय बजट 83 हजार 169 करोड़ का बजट था। यह है विकास की कहानी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here