Home other कांग्रेस अधिवेशन में अल्का लाम्बा का बड़ा बयान, जमकर हो रही तारीफ

कांग्रेस अधिवेशन में अल्का लाम्बा का बड़ा बयान, जमकर हो रही तारीफ

105
0

रायपुर: कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन का आज आखिरी दिन है। आज पार्टी और पार्टी नेताओं के लिए बेहद अहम दिन है। आज महाधिवेशन का समापन जनसभा के साथ होगा जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। वहीं, राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं को संबोधित करेगे। लेकिन इससे पहले कांग्रेस नेत्री अल्का लांबा ने सभा को संबोधित किया।

अल्का लांबा ने कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कई अहम बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया। वहीं, अपने संबोधन के दौरान अल्का लांबा ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने दोनों राज्यों की योजनाओं के लिए वहां की सरकार को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here