फिंगेश्वर/ आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओ पर प्राणघातक हमला व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी के पोस्टर पर कालिख पोतने के विरोध में फिंगेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया,, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष हरित ने कहा की एक तरफ कांग्रेसी सत्याग्रह करने का झूठा ढोंग कर रही है,, वही दूसरी तरफ उसी के कार्यकर्ता घर में घुसकर कार्यकर्ताओ पर जानलेवा हमला कर रहे है,,यह इनका दोहरा चरित्र गुंडागर्दी जो की इनका मूल है को प्रदर्शित करता है ।,

भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय सभी कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर है,,और कार्यकर्ता देवतुल्य है ,, कांग्रेसियों द्वारा जानलेवा हमला कर हमारे कार्यकर्ताओ को लहूलुहान किया गया,,,,जिसे भाजपा के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते,,, जिसकी पूरा भाजपा पार्टी घोर निन्दा करती है और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करती है,,,पुतला दहन में जिला महामंत्री मनीष हरित,युवामोर्चा पूर्व जिला महामंत्री राजू साहू,मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू, किरणेश सोनी मंडल अध्यक्ष सूचना प्रकोष्ठ, दशरथ सिन्हा जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, डा गंगाराम साहू,युवामोर्चा के जिला मंत्री प्रेमलाल टोडर, संतराम ध्रुव, दिनेश साहु मंडल महामंत्री,शीतल मंत्री, दिगेश साहू, अजय साहू,शुभम तिवारी,बिट्टू साहू, दानी,एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






