
नवापारा राजिम।आइए स्वैच्छिक_रक्तवीर बनिए
सिर्फ अपनों की जरूरत में ही खून दान करना फर्ज नहीं बल्कि अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करना इंसानियत का फर्ज है
आइए हम अपने खून को किसी जरूरतमंद के लिए दान करें।

“एक क़दम श्रेष्ठ भारत की ओर”
इसी उद्देश्य को लेकर आज दिनांक 4 जून 2023 को नवापारा सोशल ग्रुप द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन, नेहरू गार्डन के पास, नवापारा में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शिवनाथ ब्लड सेंटर, रायपुर के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । जिसमें हमारे सदस्यों ने एक साथ मिलकर अपना योगदान दिया। यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जो हमारे स्वास्थ्य एवं समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
यह एक पहल है, जो हमें एकजुट होकर संघर्ष करने का संकेत देती है, साथ ही रक्तदान के माध्यम से अनेक जीवनों को बचाने का मौका प्रदान करती है।
इस दौरान शिवनाथ ब्लड सेंटर के डायरेक्टर डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि एक स्वस्थ पुरुष या महिला रक्तदान कर सकता है। पुरूष 3 माह में और महिला 4 माह में रक्तदान कर सकती है। रक्तदान ही महादान हैं, यही मानवता की सच्ची पहचान हैं । रक्तदान से किसी व्यक्ति का केवल प्राण ही नहीं बचते, बल्कि जाति-धर्म का भेदभाव भी समाप्त होता है । हमारे जिस दान से किसी को जीवनदान मिल सकता है तो वह दान सबसे श्रेष्ठ कहलाता है और रक्तदान से किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है इसलिए रक्तदान को सर्वश्रेष्ठ दान कहा जाता है। इस शिविर में शिवनाथ ब्लड सेंटर के मैनेजर प्रवीण तिवारी, सुपरवाइजर गोपाल साहू, टेक्नीशियन प्रेमलता पटेल, टिलेश्वर गेंदे, वेद यादव, भावेश साहू, ललिता श्रीवास, शुभम वर्मा ने रक्तदान के पूर्व के टेस्ट व रक्तदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया सम्पन्न कराई। साथ ही नवापारा सोशल ग्रुप के नवीन बोथरा, सुनील पारख, वीरेंद्र बैद, विवेक झाबक, विकास बाफना, शुभम टाटिया, मनीष रायसोनी, आशीष गोलछा, नितेश बाफना, नमन गोलछा, मोक्ष बोथरा, धैर्य डागा, दक्ष पहाड़िया, पंकज बोथरा, गौरव पारख, कुशल कांकरिया व कृष्णा बांठिया ने इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपना अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया। इस शिविर में 99 यूनिट ब्लड कलेक्शन हुआ।







