Home खेल कुश्ती में भारत को 5वीं सफलता, विनेश फोगट ने जीता गोल्ड मेडल…

कुश्ती में भारत को 5वीं सफलता, विनेश फोगट ने जीता गोल्ड मेडल…

59
0

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पांचवी सफलता हासिल की हैं। देश की स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने 53 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दंगल गर्ल ने ‘नॉर्डिक फॉर्मेट’ से हुए इस कैटेगरी के मुकाबलों में अपने तीनों मैच जीते। इस तरह विनेश ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार हैट्रिक पूरी कर ली।विनेश फोगाट ने सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया। बता दें कि विनेश ने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलो वर्ग में भी गोल्ड मेडल जीता था। विनेश ने अपने चचेरी बहनों गीता फोगाट और बबीता कुमारी के नक्शेकदम पर चलते हुए कुश्ती सीखी। विनेश के चाचा महवीर सिंह फोगट ने विनेश को बहुत कम उम्र में खेल से परिचित कराया था। विनेश ने 9 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here