Home त्यौहार बोल बम के नारों से गूंजा धर्म नगरी राजिम….. बाबा गरीब नाथ...

बोल बम के नारों से गूंजा धर्म नगरी राजिम….. बाबा गरीब नाथ महादेव मंदिर में हुआ सहस्त्र जलधारा अभिषेक…

321
0

सावन के आखिरी सोमवार को धर्म नगरी राजिम स्थित बाबा गरीब नाथ महादेव में श्री राजीव लोचन कुलेश्वर नाथ बोल बम कांवड़िया संघ के तत्वाधान में सहस्त्र जलधारा अभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सहस्त्र जलधारा अभिषेक का प्रारंभ पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से प्रारंभ किया गया। भगवान गरीब नाथ के अभिषेक के लिए महानदी स्वर्ण तीर्थ घाट से लेकर मंदिर के गर्भ गृह तक जल पहुंचाने के लिए भक्तों ने पंक्ति बनाई और सहस्त्र जलधारा अभिषेक किया। अभिषेक के बाद भगवान महादेव का पूजन अर्चन एवं आरती किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार अनुज शर्मा के द्वारा अपनी सुरीली आवाज में भजन एवं गीत प्रस्तुत किया। अनुज शर्मा के भजनों ने भक्तों में शिव भक्ति का जोश भर दिया। भक्तों ने भगवान शिव के गानों सहित आरुग ही कलशा दाई, आरूग हे बाती गीत पर झूम उठे। इस अवसर पर श्री राजीव लोचन कुलेश्वर नाथ महादेव बोल बम कांवरिया संघ के समस्त पदाधिकारी, नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर, छाया राही, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, युवा नेता भाजयुमो राजिम मंडल अध्यक्ष आकाश राजपूत एवं पार्षदों सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here