Home Uncategorized संत कवि पवन दीवान शासकीय स्कूल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा….. स्कूल...

संत कवि पवन दीवान शासकीय स्कूल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा….. स्कूल में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव पर्व…

156
0

राजिम। समीपस्थ ग्राम किरवई के संत कवि पवन दीवान शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के ग्राम सेवकों ने आजादी के अमृत उत्सव के उपलक्ष में तिरंगा लेकर गांव की प्रमुख गलियों में प्रभात फेरी निकाली एवं गांव के सभी लोगों को अपने अपने घरों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान किया गया संस्था प्राचार्य प्रफुल्ल दुबे
एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी व्याख्याता बसंत साहू ने तिरंगे झंडे के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहां की तिरंगा झंडा हमारी शान है। हमें आजादी के अमृत उत्सव के उपलक्ष में गर्व के साथ सभी घरों में फहराना चाहिए एवं हर नागरिक को तिरंगे झंडे और सम्मान करते हुए विषय सुरक्षित रखना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 50 स्वयंसेवक रैली के रूप में तिरंगा झंडा हाथों में लहराते हुए गांव की प्रमुख गलियों में भ्रमण करते हुए गगनभेदी नारों के साथ लोगों से तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here