Home छत्तीसगढ़ सीएम साय और डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना, शाह से होगी मुलाक़ात

सीएम साय और डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना, शाह से होगी मुलाक़ात

53
0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात का कार्यक्रम है. वहीं वित्त मंत्री चौधरी जीएसटी की अहम बैठक में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि एक दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. इस अवसर पर कर्रेगुटा पहाड़ पर हुए मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों का गृह मंत्री शाह अपने निवास में सम्मान करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here