Home खेल सूर्यकुमार की टीम ने फिर पाकिस्तान को दी मात, एशिया कप में...

सूर्यकुमार की टीम ने फिर पाकिस्तान को दी मात, एशिया कप में भारत का अजेय अभियान जारी

73
0

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए एक बार फिर पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। ग्रुप चरण में सात विकेट से जीतने के बाद भारत ने सुपर चार मुकाबले में भी पाकिस्तान को छह विकेट से हराया।

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय साझेदारी की, जिससे भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर जीत दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here