Home छत्तीसगढ़ अगले तीन दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना, दिन में धूप करेगी...

अगले तीन दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना, दिन में धूप करेगी परेशान

63
0

रायपुर. वातावरण में मौजूद नमी में कमी होने की वजह से रात में ठंड की वापसी होने लगी है. आने वाले तीन दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है. पिछले चौबीस घंटे में रायपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. प्रदेश में मौसम अब सामान्य होने लगा है जिससे नवंबर की ठंड महसूस होने लगी है. रात में मौसम ठंडकता लिए हुए मगर दिन की धूप अभी भी परेशान करने वाली है.

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में पड़ी, यहां रात का पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here