Home छत्तीसगढ़ राजभवन सचिवालय और मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया...

राजभवन सचिवालय और मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया वाचन

82
0

संविधान दिवस के अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को हमारे संविधान को अंगीकृत किया गया था।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को आज 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक रूप से वाचन कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here