Home छत्तीसगढ़ स्कूटी से शराब की तस्करी, पकड़े गये आरोपी और शराब जब्त

स्कूटी से शराब की तस्करी, पकड़े गये आरोपी और शराब जब्त

37
0

रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. शंगीता के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। आबकारी टीम द्वारा दिनांक 08 जनवरी 2026 को ग्राम बाना, थाना आरंग अंतर्गत नवीन प्राथमिक शाला के सामने जांच के दौरान अवैध रूप से मदिरा का धारण एवं परिवहन करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। जांच में ग्राम बाना, थाना आरंग, जिला रायपुर निवासी उजेंद्र बंजारे के अधिपत्य में पाए गए हीरो डेस्टिनी प्राइम स्कूटी की डिक्की से 32 नग पाव देशी मदिरा मसाला यूनिक, कुल 5.76 बल्क लीटर (अन्य जिला महासमुंद की मदिरा) बरामद की गई।

आबकारी विभाग द्वारा मौके से अवैध मदिरा सहित स्कूटी वाहन को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कराया गया। उक्त प्रकरण की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक प्रीति कुशवाहा द्वारा की जा रही है। संपूर्ण कार्रवाई में आरक्षक राकेश दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here