Home छत्तीसगढ़ भीषण सड़क हादसा: बस की टक्कर से पिता और बेटे की मौत,...

भीषण सड़क हादसा: बस की टक्कर से पिता और बेटे की मौत, दो बेटियां गंभीर

67
0

कांकेर. शहर के गौरवपथ पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पंडरीपानी के पास बाईपास क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार एक परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में पिता और उनके छोटे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश मंडावी अपनी बाइक से तीन बच्चों के साथ जा रहे थे। जैसे ही वे अंग्रेजी शराब दुकान के पास पहुंचे, सामने से आ रही अनियंत्रित यात्री बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मुकेश मंडावी और उनके पुत्र खिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बेटियां लीशा मंडावी और दुर्गेश्वरी मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here