Home छत्तीसगढ़ अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार शातिर सदस्य गिरफ्तार

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार शातिर सदस्य गिरफ्तार

72
0

जगदलपुर में दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बस्तर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

29 जनवरी की शाम को आरोपियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के सनसिटी और बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे,

चोरी के दौरान पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल न कर वॉकी-टॉकी के जरिए आपस में संपर्क रखा, लेकिन बस्तर पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी पहचान कर ली; वारदात के बाद आरोपी विशाखापट्टनम फरार हो गए थे और बाद में बस्तर के रास्ते रायपुर भागने की फिराक में थे, इसी दौरान पुलिस ने जगदलपुर के पास से उन्हें दबोच लिया;

गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक खंडारा निवासी पंजाब, विशाल वाल्मीकि निवासी हरियाणा, नरेंद्र सिंह निवासी भिलाई और विक्की कुमार वर्मा निवासी दुर्ग शामिल हैं, जिन्होंने महज दो घंटे के भीतर दो बड़ी चोरियों को अंजाम देकर फरार होने की कोशिश की थी, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के माल की बरामदगी और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here