Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली से 807 व्‍यक्तियों के लापता होने की...

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली से 807 व्‍यक्तियों के लापता होने की घटना का लिया स्‍वत: संज्ञान, नोटिस जारी

32
0

दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने जनवरी 2026 के पहले दो हफ़्तों में दिल्ली से 807 व्‍यक्तियों के लापता होने की घटना का स्‍वत: संज्ञान लिया है, इनमें 191 नाबालिग और 616 वयस्क शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के डेटा के अनुसार अब तक सिर्फ़ 235 लापता व्‍यक्तियों का पता चला है, जबकि 572 लोग अभी भी लापता हैं।

आयोग ने पाया है कि यदि रिपोर्ट सत्य हैं, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। आयोग ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव और दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

5 फरवरी 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में दिल्ली में कुल 24,508 लोग लापता हुए थे। इनमें से साठ प्रतिशत महिलाएं थीं। पुलिस 15,421 लापता लोगों का पता लगाने में सफल रही, जबकि 9,087 मामले अब भी अनसुलझे हैं। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 से हर साल 5,000 से अधिक किशोर, जिनमें लगभग 3500 लड़कियां शामिल हैं, लापता हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here