Home राजनीति मंत्री टी एस सिंहदेव वीडियो में कहते दिखें, यहाँ नरवा, गरवा, गोबर...

मंत्री टी एस सिंहदेव वीडियो में कहते दिखें, यहाँ नरवा, गरवा, गोबर सब ज्यादा हो गया है…

219
0

रायपुर.बता दे कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और कर्मचारी संघ के बीच बातचीत का एक वीडियो भाजपा के नेता सोशल मीडिया में जमकर वायरल कर रहे हैं। इस वीडियो में मंत्री राज्य की मौजूदा वित्तीय िस्थति पर अपनी बात रखते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि सरकार के पास 5-6 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने की औकात नहीं है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री सिंहदेव ने शब्दों के चयन में त्रुटि बताते हुए खेद व्यक्त किया है। फिर भी इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी इस वायरल वीडियो पर ट्वीटकर तंज कसा है। दरअसल, महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता बढ़ाने की मांग लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारी संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री टीएस सिंहदेव से मिलने पहुंचा था। इसका कर्मचारी नेता वीडियो भी बना रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

यह है वायरल वीडियो
जिसके बाद मंत्री टी एस सिंहदेव वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि आप लोगों की बातचीत में सुन रहा था कि आपका पांच-छह हजार करोड़ रुपए बन रहा है, तो सरकार की पांच-छह हजार करोड़ रुपए देने की औकात ही नहीं है। यहां नरवा, गरवा, गोबर सब ज्यादा हो गया है। किसान को प्राथमिकता समझा गया है। नियमितिकरण भी करना है। इसमें भी खर्च आएगा। दूसरे काम भी तो करने हैं।

रमन-सिंहदेव हुए आमने-सामने
कांग्रेस सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री खुद कह रहे हैं, सरकार के पास पैसे देने की औकात नहीं है। भूपेश बघेल के कुप्रबंधन ने छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोकर दिवालिया कर दिया है। न वेतन देने के पैसे हैं, न ही घोषणा पत्र के वादे पूरे करने के। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मिस्टर बंटाधार हैं।
– डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री



शब्दों के चयन में मुझसे बड़ी त्रुटि हुई है, जिसपर मैं खेद व्यक्त करता हूं। मगर छग सरकार को और अधिक खर्च करने में केंद्र सरकार का आर्थिक असहयोग बाधा बना हुआ है। आज केंद्र के पास छग की जनता के 20000 करोड़ से अधिक राशि लंबित है, कृपया प्रदेशवासियों के हक में इसके लिए आप भी सहयोग करें।
– टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here