Home छत्तीसगढ़ है जवानी तो इश्क होना है का टीजर रिलीज, रोमांस और कॉमिक...

है जवानी तो इश्क होना है का टीजर रिलीज, रोमांस और कॉमिक केमिस्ट्री की झलक

17
0

एक्टर वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन ये बाप बेटे की एक ऐसी जोड़ी है, जो कॉमेडी-एंटरटेनर की पहले भी हिट फिल्में पहले ही दे चुकी है. वहीं, अब ये जोड़ी फिर से एक मसालेदार फिल्म लेकर आ रही हैं. हाल ही में अपकमिंग फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) का टीजर रिलीज हो गया है. सामने आए फिल्म के टीजर की शुरुआत दो बच्चों की मजेदार बातचीत से होती है, जहां वे अपनी-अपनी मां का नाम बताते हैं. जब पिता के नाम की बारी आती है, तो दोनों एक ही नाम बताते हैं,यहीं से कहानी में ट्विस्ट शुरू होता है. AI का इस्तेमाल करके इस सीन को और दिलचस्प बनाया गया है, जो दर्शकों को तुरंत हंसा देता है. इसके बाद वरुण धवन की पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ रोमांस और कॉमिक केमिस्ट्री की झलक देखने को मिलती है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here