Home छत्तीसगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना एयरस्ट्रिप, वायुसेना का बड़ा युद्धाभ्यास जारी

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना एयरस्ट्रिप, वायुसेना का बड़ा युद्धाभ्यास जारी

14
0

लखनऊ। भारतीय वायुसेना ने बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास शुरू किया, जिसमें हाईवे को अस्थायी रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता का परीक्षण किया जा रहा है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास बनी 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप पर किया जा रहा है।

इस एयर शो में सुखोई-30 MKI, जगुआर, मिराज-2000 और तेजस जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान शामिल हैं। इसके अलावा सी-295 और एएन-32 जैसे परिवहन विमान भी अभ्यास का हिस्सा हैं। दोपहर 2:30 बजे शुरू हुआ यह अभ्यास रात 9 बजे तक दो चरणों में जारी रहेगा।

यह युद्धाभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में वायुसेना की तैयारियों को परखने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। यदि युद्ध के दौरान पारंपरिक एयरबेस क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, तो ऐसे हाईवे रनवे के रूप में काम आ सकते हैं। इससे त्वरित तैनाती, राहत और बचाव कार्यों में भी तेजी लाई जा सकती है।

वायुसेना देशभर में ऐसे करीब 28 स्थानों को विकसित करने की दिशा में काम कर रही है, जहां जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय राजमार्गों को रनवे में बदला जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here